धूम्रपान की आदत को सेहत के लिए काफी गंभीर माना जाता है। हृदय और फेफड़ों की सेहत को प्रभावित करने के साथ धूम्रपान करने वाले लोगों में डायबिटीज, मानसिक स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म से संबंधित तमाम तरह के विकारों का खतरा भी होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस बेहद हानिकारक आदत से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग, मधुमेह और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का खतरा होता है। यह आदत नेत्र रोगों और रुमेटीइड आर्थराइटिस सहित प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं को भी बढ़ा देती है। पर क्या आप भी चाहकर धूम्रपान से दूरी नहीं बना पा रहे हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह के योगासनों का नियमित अभ्यास धूम्रपान की आदत को छोड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। इन योगसनों का नियमित अभ्यास करने वाले लोगों में समय के साथ धूम्रपान की इच्छा कम हो जाती है। धूम्रपान की लत लगा चुके लोगों को रोजाना इनके अभ्यास से फायदा मिल सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इन योगासनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।