फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: बुजुर्गों को जरूर करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास, कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं में मिलेगा लाभ

Thu, 24 Feb 2022 12:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फिटनेस के लिए क्या करें? - फोटो : Pixels
नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी आयुवर्ग के लोगों को नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को अपनी सहनशक्ति के आधार पर रोजाना योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। विशेषतौर पर 50 साल से अधिक की आयु वाले लोगों के लिए नियमित अभ्यास कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कम करने में सहायक माना जाता है।

योग विशेषज्ञ बताते हैं, उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की शक्ति क्षीण होने लगती है, ऐसे में योगासनों का अभ्यास आपको इस तरह की दिक्कतों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। बुजुर्गों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में कई योग को बेहद कारगर माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में जानते हैं जो आपको उम्र बढ़ने के साथ होने वाली परेशानियों से बचाने और सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अधोमुख शवासन के क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay
अधोमुख शवासन योग
योग विशेषज्ञों के मुताबिक सभी आयुवर्ग के लोगों को अधोमुख शवासन योग का नियमित अभ्यास जरूर करना चाहिए। विशेषकर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं को कम करने में इसके काफी लाभ माने जाते हैं। यह योग मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है जिससे दिमाग तेज होता है और उम्र के साथ होने वाली याददाश्त जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। तनाव के स्तर को कम करने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

3 of 4
ताड़ासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay
माउंटेन पोज का कीजिए अभ्यास
माउंटेन पोज या ताड़ासन योग को सीनियर्स के लिए बहुत ही लाभकारी आसनों में से एक माना जाता है। यह शरीर के पोस्चर में सुधार करने के साथ जांघों और टखनों को मजबूत करता है, जिससे उम्र के साथ अंगों में आने वाली कमजोरी की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा बुजुर्गों में पीठ और कमर दर्द की भी समस्या काफी आम है, इस योगासन की मदद से इन दर्द को भी दूर रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
भुजंगासन योग के फायदे - फोटो : Istock
भुजंगासन योग माना जाता है फायदेमंद
भुजंगासन योग का अभ्यास वरिष्ठजनों के पेट के अंगों को उत्तेजित करके कब्ज से लड़ने में मदद करता है। यह पीठ और पैरों को मजबूती देने के साथ  हृदय और फेफड़ों को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। बुजुर्गों को होने वाली कई तरह की दिक्कतों को कम करने में इस योग के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। शरीर के लचीलेपन को भी बढ़ावा देने में इस आसन के अभ्यास को कारगर माना जाता है।


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें