Yoga For Kidney Stone: पथरी या किडनी स्टोन मूत्रनली में उत्पन्न होती है। पेशाब में दर्द, पेशाब में तकलीफ, कम पेशाब होना आदि पथरी के लक्षणों में शामिल हैं। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास मदद कर सकता है। योग संतुलित मन और स्वस्थ शरीर देकर पथरी को निकालने में मदद करते हैं , साथ ही किडनी को मजबूत बनाता है। हालांकि अगर पथरी की समस्या से परेशान है तो योग शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।
आपके लिए कौन सा योग उचित है और क्या विशेष सावधानियां आवश्यक हैं, यह सुनिश्चित कर योगाभ्यास शुरू करें। अगली स्लाइड्स में जानिए पथरी के इलाज के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में।