फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: दीपावली के दिन कीजिए यह चार योगासन, वजन और डायबिटीज दोनों रहेगा कंट्रोल में

Thu, 04 Nov 2021 12:09 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोजाना करें योगासन - फोटो : Pixabay
देशभर में आज दीपावली के त्योहार की धूम है, हर तरफ लोग एक दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां बांट रहे हैं। पर मिठाइयों, आतिशबाजी और उत्सव के इस त्योहार में सेहत को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। दीपावली के उत्सव के समय बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही, पहले से ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार रह चुके लोगों की समस्या बढ़ा सकती है। विशेषकर डायबिटीज, अस्थमा जैसे रोगियों को दिवाली के उत्सव के समय सर्तक रहने की जरूरत होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उत्सव और दौड़भाग के चक्कर में सेहत से बिल्कुल भी खिलवाड़ न करें। रोज की तरह दिवाली के दिन भी योग का अभ्यास करें। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन योगासनों का अभ्यास आपको कई तरह की जटिलताओं से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
अस्थमा के लिए योगासन - फोटो : getty images
अस्थमा रोगियों के लिए योग
दीपावली के दिन अस्थमा और सांस से जुड़ी अन्य समस्या के शिकार लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है। अस्थमा की जटिलताओं को कम करने के लिए प्राणायाम योगासन फायदेमंद माने जाते हैं। प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ सांस से संबंधित जटिलताओं को कम करने में सहायक होते हैं। प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों से संबंधित तमाम गंभीर बीमारियों जैसे अस्थमा, एलर्जिक ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और टीबी के खतरे को कम कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज के लिए योग - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों के लिए योग
जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है उन्हें दिवाली में खान-पान को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डायबिटीज रोगियों के लिए चाइल्ड पोज यानी बालासन योग को लाभदायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। 

4 of 5
इम्यूनिटी को कैसे मजबूत करें? - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए मजबूत
शरीर को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना आवश्यक होता है। प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती के लिए कोबरा पोज के साथ प्राणायाम का अभ्यास करना लाभदायक होता है। कोबरा पोज करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाइए और हथेली को कंधे के नीचे रखिए। सांस लेते हुए और शरीर के अगले भाग को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स के लिए इसी अवस्था में रहिए फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोज करें योगासन - फोटो : Pixabay
शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए योग
दीपावली के उत्सव का पूरा आनंद लेने के लिए शरीर को ऊर्जावान रखना आवश्यक होता है। शरीर में ऊर्जा के संचार और तनाव-चिंता को दूर करने के लिए अनुलोम-विलोम का अभ्यास करना लाभदायक होता है। इस अभ्यास के लिए शांत मुद्रा में बैठ जाएं। अपनी आंखें बंद करें और दाहिने अंगूठे को नाक के दाहिने छिद्र पर रखें। अब बाईं तरफ से गहरी सांस लें औऱ दाहिनी ओर से छोड़ें। इसी तरह से नाक की दूसरी तरफ से भी सांस लें और छोड़ें।


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें