फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: 30 की उम्र में ही हो रहे हैं बाल सफेद तो करें इन योगासनों का अभ्यास, जल्द दिखेगा असर

Fri, 06 Dec 2024 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : istock
Yoga for Hair Growth: खूबसूरती और आकर्षक लुक के लिए सिर पर बाल होना अहम होता है। लड़के हो या लड़कियां, सभी घने और सुंदर बाल चाहते हैं। बाल व्यक्ति के लुक को आकर्षक और प्रभावी बनाता है। लेकिन मौसम, प्रदूषण, पौष्टिक आहार की कमी और गलत जीवनशैली के कारण बालों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उम्र से पहले ही लोगों को बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने के अलावा बालों की ग्रोथ रुक जाती हैं। कुछ लोगों में उम्र से पहले बाल सफेद होने की शिकायत भी होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग काले, घने बालों के लिए और हेयर फॉल रोकने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन कैमिकल युक्त उत्पादों के कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में घने, काले और बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए योगासनों का अभ्यास भी असरदार है। योगासन करने से बालों की सेहत पर लाभकारी असर देखने को मिलता है। ये रहे बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए असरदार योगासन।
विज्ञापन

2 of 5
शीर्षासन - फोटो : iStock
शीर्षासन

इस आसन को करने से सिर की ओर रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। शीर्षासन के अभ्यास से तनाव दूर होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। जिन लोगों के बाल झड़ रहे हैं, या उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, उन्हें शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए।

शीर्षासन करने के लिए दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाकर नीचे झुकते हुए सिर को नीचे की ओर रखें। शरीर का संतुलन बनाते हुए अपने पैरों को ऊपर ले जाएं और सिर के बल खड़े रहते हुए संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

3 of 5
बालासन - फोटो : Pixabay
बालासन

तनाव या पेट की समस्या के कारण बाल झड़ने लगते हैं। बालासन के अभ्यास से पेट संबंधी समस्याओं और तनाव से राहत मिलती है। बालों की ग्रोथ और घने करने के लिए बालासन फायदेमंद हो सकता है। बालासन करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। हाथों को ऊपर करते हुए गहरी सांस लें, फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं और सिर जमीन पर रखकर पेट जांघों पर रखें। 

4 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : istock
त्रिकोणासन

रूखे और सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास करें। दोनों पैरों को कुछ दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं और हाथ व कंधों को सीध पर रखते हुए ऊपर उठाएं। अब दाहिने हाथ से पैर को छुएं। इस प्रक्रिया को दूसरी ओर से भी दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन

बाल अधिक झड़ रहे हैं, सफेद हो रहे हैं तो भुजंगासन का अभ्यास लाभकारी है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को आपस में मिलाएं और हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध पर रखें और माथे को जमीन पर टिकाएं। गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर उठाएं और हाथों को सीधा रखते हुए इसी मुद्रा में कुछ सेकंड रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें