mahoba road accident
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की जांच कराई जा रही है
हादसे में कार सवार झांसी के गंढवा निवासी अंश पटेल (21), महोबा के घुटई निवासी विपिन पटेल (20) व उसके चचेरे भाई मनीष पटेल (24) की मौत हो गई। घुटई निवासी प्रदीप पटेल (22), मुकेश पटेल (22), कोटरा झांसी निवासी योगेंद्र श्रीवास (20) व बंगरा झांसी निवासी प्रिंस पटेल (18) घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार मनीष चला रहा था। सभी युवक अपने मित्र राजेश की शादी में शामिल होने जा रहे थे। सीओ हर्षिता गंगवार ने बताया कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।