फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकाग्रता बढ़ाने और नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए करें ये योगासन

Wed, 13 Nov 2019 09:53 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
बालासन में हम एक छोटे बच्चे की तरह सिर को जमीन की तरफ झुका लेते हैं। बालासन बेहद ही सरल आसन है , इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका नर्वस सिस्टम हमेशा शांत रहेगा। यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत कर एकाग्रता भी बढ़ाता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
बालासन करने की विधि
इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है , जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लि सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाटी से अपने जांघो पर दबाव डालें।  

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
बालासन के लाभ 
-बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
-इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
-बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है। 
-शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
-बालासन के नियमित अभ्यास से  अच्छी नींद आने लगती है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप वह आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भवास्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें