फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास, गठिया का खतरा होगा कम

Sat, 30 Oct 2021 11:44 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हड्डियों को कैसे मजबूत करें - फोटो : iStock
शरीर की संरचना को ठीक रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक माना जाता है। हड्डियों की किसी भी समस्या का असर पूरे शरीर पर देखा जा सकता है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण आज के समय में कम उम्र में ही लोग हड्डियों की कमजोरी के शिकार हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक करीब एक दशक पहले तक माना जाता था हड्डियों की कमजोरी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या है, हालांकि अब बहुत ही कम उम्र के लोगों में भी इस समस्या का निदान किया जा रहा है।

जोड़ों में दर्द, गठिया और हड्डियों की अन्य कई समस्याएं जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाने के साथ यदि नियमित रूप से योगसनों को प्रयोग में लाया जाए तो न सिर्फ हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है, साथ ही जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी इन्हें फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
वीरभद्रासन योग के फायदे - फोटो : Istock
वीरभद्रसान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वीरभद्रसान योग का नियमित अभ्यास हड्डियों की अन्य कई समस्याएं को ठीक करने के साथ हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो सकती हैं।  

कैसे करें योग- इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके खड़े हो जाएं। अब अपने बायीं ओर एक बड़ा कदम उठाएं। अब अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें। अब अपने दाहिने पैर को लगभग 15 डिग्री अंदर की ओर मोड़ें। दाहिने पैर की एड़ी बाएं पैर के केंद्र में होनी चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को साइड में उठाएं और कंधों के स्तर पर लाएं। आपकी हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। इस पोजीशन में गहरी सांसें लें। अपने सिर को बाईं ओर मोड़ें। कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही रुकें और फिर प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 4
वृक्षासन योग के फायदे - फोटो : Pixabay
वृक्षासन योग
वृक्षासन को ट्री-पोज के नाम से भी जाना जाता है. जो आपकी पीठ, कोर और पैर की मांसपेशियों को मजबूती देता है। शरीर के संतुलन, मुद्रा और स्थिरता में सुधार करने के साथ हड्डियों को मजबूती देने में भी इसे लाभदायक माना जाता है।

कैसे करें योग- इस योगासन के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए इसे बाएं पैर की जांघ पर रखें। अब गहरी सांस लें और अपनी हथेलियों को सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में लाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी रीढ़ सीधी रहे। इस आसन को दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रिज पोज योग के फायदे - फोटो : Pixabay
ब्रिज पोज योग
ब्रिज पोज जिसे सेतुबंधासन के नाम से भी जाना जाता है, इसका अभ्यास पीठ, पैर के साथ शरीर की हड्डियों के लिए भी लाभदायक हो सकता है। कमर के दर्द को कम करने के लिए किए जाने वाले इस योगासन को करने से हड्डियों का घनत्व और मजबूती बढ़ती है।

कैसे करें योग-  इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं। 


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें