कोरोना का यह समय तमाम तरह की अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। कोरोना के कारण समाज में मचे हाहाकार, बेरोजगारी और आर्थिक संकट ने लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित किया है। आलम यह है कि ज्यादातर लोग तनाव और चिंता जैसी समस्याओं के शिकार हो गए हैं। तनाव की स्थिति स्वाभाविक रूप से ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है। इस तरह की समस्या का लंबे समय तक बने रहने का असर लोगों को हृदय के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की स्थिति को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बेहद खतरनाक मानते हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधी कई सारी स्थितियां अनियंत्रित ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। अत्यधिक कसरत, तनाव, चिंता, अधिक शराब का सेवन और कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां भी ब्लड प्रेशर को अनियमित कर सकती हैं। ब्लड प्रेशर में लगातार बनी रहने वाली अनियमितता की स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। दवाएं, घरेलू उपचार और व्यायाम, रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखने के कुछ आसान तरीके हैं। आइए आगे की स्लाइडों में रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने वाले अभ्यास के बारे में जानते हैं।