फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योगासन: शरीर में रक्त के संचार को बढ़ा देते हैं ये योगाभ्यास, कई तरह की बीमारियों का कम होता है खतरा

Sun, 30 Jan 2022 12:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रक्त संचार को कैसे बढ़ाएं - फोटो : Pixabay
शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में पोषण के लिए ऑक्सीजन युक्त रक्त की आवश्यकता होती है, हालांकि जीवनशैली की गड़बड़ी और लोगों में समय के साथ बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता के कारण रक्त का संचार काफी प्रभावित हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में रक्त का संचरण प्रभावित होने से कोशिकाओं के खराब होने की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि हमें लगातार उन उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए जो शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मदद करती हों।

विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से योग का अभ्यास करना रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। योगासन न सिर्फ रक्त के संचार को बढ़ावा देने में सहायक हैं, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी इससे कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ बेहद फायदेमंद योगासनों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ताड़ासन योग के हैं कई सारे लाभ - फोटो : Pixabay
ताड़ासन का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में रक्त के संचरण को बनाए रखने के लिए ताड़ासन का अभ्यास करना बेहतर विकल्प हो सकता है। शरीर की मुद्रा में सुधार करने के साथ एनर्जी को बेहतर बनाए रखने में भी इस योग के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इस योग का अभ्यास 5-10 मिनट तक करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कैट काऊ पोज के लाभ - फोटो : istock
कैट-काऊ पोज़
कैट-काउ पोज़ एक सामान्य वार्म-अप पोज़ है जो पीठ और स्पाइनल कॉलम में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। इसके अलावा विशेषज्ञों के मुताबिक इस योगासन के नियमित रूप से अभ्यास से शरीर की मुद्रा और संतुलन में सुधार होता है। रीढ़ और गर्दन को मजबूत करने के साथ तनाव को दूर करने और मन को शांत रखने में भी इस योग के अभ्यास को काफी लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
अधोमुख शवासन के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock
अधोमुख शवासन
अधोमुख शवासन या डाउन डॉग पोज़ में,मस्तिष्क और ऊपरी धड़ में रक्त प्रवाह बढ़ता है। सिर में रक्त के संचार को बढ़ावा मिलने से मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है। आपके कोर को टोन करने तथा शरीर की कई मांसपेशियों को सक्रिय बनाए रखने में इस योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में भी इस योग के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है।

--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें