गर्दन में दर्द की समस्या होना काफी आम है, यह दिक्कत कई कारणों से हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक खराब मुद्रा में बैठकर काम करना, आगे की तरफ झुककर काफी देर तक बैठने या फिर किसी प्रकार की चोट के कारण लोगों को गर्दन में दर्द हो सकती है। वैसे तो इस प्रकार का दर्द कुछ समय में स्वत: ही ठीक हो जाता है, हालांकि यदि यह समस्या आपको अक्सर बनी रहती है तो इस बारे में किसी डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्दन में दर्द से छुटकारा पाने के लिए योग का अभ्यास करना सबसे बेहतरीन तरीका हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लगातार नौ सप्ताह तक योग करने से शरीर में कई प्रकार के दर्द से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए गर्दन में दर्द की समस्या को दूर करने वाले ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।