आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हमें कब कौन सी बीमारी घेर ले, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां तक कि बच्चों के बीमार पड़ने के चांस काफी ज्यादा होते हैं। बच्चे जब बीमार पड़ जाते हैं, तो हम उनके लिए वो सबकुछ करते हैं जो जरूरी है। लेकिन क्या हम शुरुआत से अपने बच्चों की हेल्थ पर ध्यान देते हैं? क्या हम उनके खानपान पर ध्यान देते हैं? क्या हम उन्हें योग करवाते हैं? शायद आपके पास इन सब सवालों का जवाब न में ही होगा। लेकिन आपको बता दें कि बच्चों को अगर निरोग रखना है, तो इसके लिए आप उन्हें योग करवा सकते हैं। योग बच्चों को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। वहीं, बच्चे काफी फुर्तीले होते हैं, तो इसलिए उन्हें योगासन करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में हम आपको कुछ योग आसन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों से करवा सकते हैं। ये स्वस्थ रहने में उनकी काफी मदद भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।