Yoga Asanas To Get Rid Of Pimples: गर्मियों और मानसून के मौसम में कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में अधिक तापमान के कारण त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसके अलावा खान-पान में गड़बड़ी, अपच की समस्या और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण भी कील, मुंहासे और पिंपल्स की शिकायत हो सकती है। पिंपल चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। वहीं गर्मी में टैनिंग और चेहरे की चमक भी उड़ जाती है। मुंहासे और दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। घरेलू नुस्खों के अलावा कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बेदाग त्वचा पाने की कोशिश करते हैं, साथ ही स्किन समस्याओं से बचने के लिए कई उपाय गर्मियों में करना शुरू कर देते हैं। हालांकि योग के जरिए भी त्वचा संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। नियमित तौर पर योग करने से चेहरे के पिंपल्स, दाग धब्बे और त्वचा की सेहत में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्वस्थ त्वचा के लिए योगासन।