केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं और यात्रियों की राह खुली
चट्टान टूटने से केदारनाथ मार्ग अवरुद्ध होने और गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच मार्ग बाधित होने के कारण केदारघाटी में फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित बाहर निकलने की राह भी खुली। भीमबली, रामबाड़ा और लिंचोली में फंसे 700 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया तो 3300 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित स्थान पर बाहर निकाला गया।