आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोग इसके लिए मेहनत करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि कोई ऐसी जड़ी-बूटी उन्हें मिल जाए, जिसकी मदद से वो गंभीर बीमारियों से दूर रह सके। लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल है। वहीं, कोरोना वायरस के आने के बाद तो इसने लोगों को न सिर्फ डरा दिया बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित भी कर दिया। ऐसे में लोगों ने अपना खानपान बदला, अपनी दिनचर्या में बदलाव किया और डॉक्टर की देखरेख में रहने लगे आदि। ऐसा सिर्फ इसलिए ताकि वो स्वस्थ रह सके और कोरोना जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से कोसो दूर रह सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको स्वस्थ रखने का काम योग भी कर सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है क्योंकि आयुर्वेद में योग को मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। तो चलिए आपको कुछ योगासन के बारे में बताते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते है।