प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ
- फोटो : Pixabay
कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास
प्राणायाम के अभ्यास को अपनी दिनचर्या की हिस्सा जरूर बनाएं। ये अभ्यास शरीर और मस्तिष्क दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें भी रोजाना दिन की शुरुआत कपालभाति प्राणायाम के साथ करने की कोशिश करें। यह मन को शांति देने के साथ शरीर की ऊर्जा को बढ़ावा देने, अतिरिक्त वसा को कम करने, कैलोरी बर्न करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए एक प्रभावी अभ्यास है।
इस योग की तेज और लयबद्ध गति, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है। ध्यान रखें कि यह आसन खाली पेट नहीं करना चाहिए। यदि आपकी हाल ही में सर्जरी हुई है, उच्च रक्तचाप, माइग्रेन या यदि आप गर्भवती हैं तो भी इसका अभ्यास न करें।
------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।