फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? इन योगासनों की आदत बनाकर पा सकते हैं लाभ

Fri, 10 Jun 2022 11:28 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अधिक गुस्सा आने की समस्या - फोटो : iStock
क्रोध एक सामान्य स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जो आपके मन की चीजें न होने के कारण आती है।  हालांकि यदि आपको बार-बार, हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता रहता है, तो इसे गंभीर माना जा सकता है। आपका गुस्सा, काम और निजी संबंधों को प्रभावित करने लगे तो अलर्ट हो जाना चाहिए। अधिक गुस्सा आने की समस्या आपके मूड और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। ऐसी स्थितियों में क्रोध को नियंत्रित करने और मन को शांत रखने वाले उपाय करने की सलाह दी जाती है। अधिक क्रोध वाले व्यक्ति को सामाजिक और व्यवहारिक जीवन में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक क्रोध की समस्या से परेशान लोगों के लिए जीवनशैली में योगासनों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। योगासन न सिर्फ आपके मन को शांत और स्थिर करने में मदद करते हैं, साथ ही यह गुस्से की भावना को कम करने में भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

दैनिक जीवन में योगाभ्यास की आदत बनाने वाले लोगों में गुस्से से संबंधित समस्याओं का जोखिम कम होता है। आइए जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
मानसिक स्वास्थ्य के लिए बालासन - फोटो : Pixabay
बालासन या चाइल्ड पोज

बालासन योग के अभ्यास की आदत आपके मन को शांत करने में काफी मददगार मानी जाती है। यह भावनाओं को नियंत्रित करके नकारात्मकता को कंट्रोल करने में  आपके लिए फायदेमंद है। इस योग का अभ्यास आपके मन-शरीर के संबंध में भी सुधार करता है। नियमित रूप से बालासन योग के अभ्यास की आदत बनाकर गुस्से को कंट्रोल किया जा सकता है। यह पीठ और पेट की मांसपेशियों के लिए भी काफी फायदेमंद आसन है।
विज्ञापन

3 of 4
मत्स्यासन योग के क्या लाभ हैं - फोटो : Pixabay
मत्स्यासन योग का अभ्यास

आपके क्रोध को नियंत्रित करने और मन को शांत करने के लिए मत्स्यासन काफी फायदेमंद आसन है। यह तनाव को दूर करने के साथ आपके सिर में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में सहायक है। भावनात्मक समस्याओं को कम करने और क्रोध जैसी भावनाओं को नियंत्रित करने में भी इस योग के अभ्यास की आदत आपके लिए लाभकारी हो सकती है। मत्स्यासन योग को कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन - फोटो : Pixabay
मेडिटेशन के लाभ

गुस्से को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन के अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभप्रद मानी जाती है। ध्यान मुद्रा, अंतर्निहित विचारों, भावनाओं और शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर काम करते हुए कई स्तरों पर क्रोध को ठीक करने में सहायक है। मस्तिष्क को आराम देने, संतुलन को बढ़ाने और शांति की भावना के लिए मेडिटेशन के अभ्यास को काफी लाभकारी माना जाता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें