World Asthma Day अस्थमा श्वास संबंधी घातक क्रोनिक बीमारी है, जिससे दुनिया की एक बड़ी आबादी परेशान है। अस्थमा शरीर का वायुमार्ग प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है। अस्थमा की शिकायत किसी भी उम्र में हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अस्थमा के कारण वायु मार्ग संकीर्ण और सूज जाते हैं, इसके अलावा अतिरिक्त बलगम का उत्पादन होने लगता है। इस कारण फेफड़ों में हवा का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 के आंकड़ों में पाया गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 8 फीसदी लोग अस्थमा रोग से पीड़ित थे। इस समस्या का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। लक्षणों को कम करने के लिए चिकित्सक दवाएं देते हैं। हालांकि योग के माध्यम से भी अस्थमा की समस्या को ठीक किया जा सकता है। अगर अस्थमा की शिकायत से परेशान हैं तो नियमित इन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।