फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई तमन्ना: डॉक्टर बनना चाहती थी कल्पना, चढ़ गई लापरवाही की भेंट , पिता बोले- कहती थी..सबका ख्याल रखेगी

Tue, 02 May 2023 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मृतका और रोते हुए मां-बाप - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नवाबगंज में सोमवार सुबह एनएलके स्कूल से महज डेढ़ सौ मीटर पहले हुआ हादसा जिसने भी देखा दंग रह गया। कार की टक्कर से ई-रिक्शे पर बैठे सभी बच्चे सड़क पर गिर गए थे। राहगीरों ने पहले पलटे ई-रिक्शे को सीधा किया फिर बच्चों को बाहर निकाला।

टक्कर से लगे झटके से सड़क पर गिरी छठी कक्षा की कल्पना का सिर सीधे सड़क पर जा टकराया। सिर से खून निकलता देख लोग उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन वह बच नहीं सकी। कल्पना डॉक्टर बनना चाहती थी। पिता विनोद कुमार ने इसी साल कल्पना को ई-रिक्शे से भेजना शुरू किया था।

दिल के ज्यादा करीब होने की वजह से उन्होंने मकड़ीखेड़ा में जब मिठाई की दुकान खोली तो उसका नाम भी कल्पना के नाम पर रखा। विनोद ने बताया कि कल्पना बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती थी। उसे लगता था कि जब वह डॉक्टर बनेगी, तो घरवालों के साथ-साथ बाकी लोगों का भी ख्याल रख सकेगी।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने नहीं लगने दी भाई को भनक
हालांकि अपने ख्वाब को पूरा करने से पहले ही वह लापरवाही भरी ड्राइविंग की भेंट चढ़ गई। वहीं, स्कूल से घर लौटे आठ साल के भाई अंशुमान अपनी बहन को खोजता रहा। घरवालों ने उसको घटना की भनक तक नहीं लगने दी, ताकि वो परेशान न हो जाए।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार सीख रहे नाबालिग ने मारी थी टक्कर
नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में सोमवार सुबह 7:10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। कार चलाना सीख रहे एक नाबालिग छात्र ने सोमवार सुबह बच्चों को लेकर एनएलके स्कूल जा रहे ई-रिक्शा को डॉलफिन चौराहे पर टक्कर मार दी।

4 of 5
कानपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब्त की कार, रिपोर्ट दर्ज
सड़क हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर चालक भैरव झा और एक किशोर को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार कार सीख रहे 11वीं के छात्र ने ब्रेक के बजाय एक्सलरेटर दबा दिया था। इस वजह से कार स्कूली ई-रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हादसा - फोटो : amar ujala
इलाज के दौरान तोड़ा था दम
टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और चार बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। बुरी तरह से जख्मी कक्षा छह की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बच्चों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें