फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: इन स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर है वज्रासन योग, जानिए इसे करने का तरीका और लाभ

Sun, 03 Apr 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वज्रासन योग के क्या लाभ हैं? - फोटो : istock
शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार के साथ नियमित योग-व्यायाम पर जोर दिया जाता रहा है। योगासन, शारीरिक-मानसिक दोनों ही प्रकार की सेहत को बेहतर बनाए रखने के साथ समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकते हैं। वज्रासन, एक ऐसा ही योग है जिसे विशेषज्ञ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में काफी फायदेमंद अभ्यास के तौर पर देखते हैं। वज्रासन मुद्रा साधारण तरीके से बैठने का एक अभ्यास है। इसका नाम संस्कृत शब्द वज्र से आया है, जिसका अर्थ है हीरा। इस मुद्रा के लिए, आप घुटने टेककर बैठते हैं। श्वास और ध्यान के लिए इसे काफी बेहतर अभ्यास माना जाता है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को मजबूत बनाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए वज्रासन योग का अभ्यास विशेष लाभकारी हो सकता है। अध्ययनों में इसे कमर दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और एकाग्रता में सुधार करने वाला अभ्यास माना गया है। किसी योग विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर इसके आसन किए जाने चाहिए। आइए वज्रासन योग से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वज्रासन योग करने का तरीका - फोटो : istock
वज्रासन योग का अभ्यास कैसे किया जाता है?
योगासनों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही ढंग से अभ्यास किया जाना आवश्यक माना जाता है। आसन की सही जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ की सहायता लें। वज्रासन योग करने के लिए घुटनों को पीछे की ओर मोड़ लें और अपने हिप को एड़ी पर रखें, दोनों पैर एक दूसरे अलग रखें। इस स्थिति में आपका सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में होनी चाहिए। अपनी हथेलियों को अपने जांघों पर रखकर गहरी सांस लें और छोड़ें।
विज्ञापन

3 of 4
बहुत लाभदायक है वज्रासन का अभ्यास - फोटो : iStock
वज्रासन योग करने के क्या लाभ हैं?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर और मस्तिष्क दोनों की ही सेहत को बेहतर बनाए रखने में वज्रासन योग के अभ्यास को काफी लाभदायक पाया गया है। यह आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद अभ्यास हो सकता है।
  • दिमाग को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है।
  • पाचन को बढ़ावा देकर अम्लता और गैस को कम करता है।
  • घुटने के दर्द को दूर करने में मदद करता है।
  • जांघ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • पीठ दर्द की समस्या को दूर करने में काफी फायदेमंद अभ्यास है।
  • यौन अंगों को मजबूत बनाने और मूत्र संबंधी समस्याओं के उपचार में मदद करता है।
विज्ञापन

4 of 4
वज्रासन योग से संबंधित सावधानियां - फोटो : Pixabay
ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए यह अभ्यास
योग विशेषज्ञ कुछ स्थितियों में वज्रासन के अभ्यास को न करने की सलाह देते हैं।
  • यदि आपको घुटने की समस्या है या हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है।
  • रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या, विशेष रूप से निचले कशेरुकाओं में परेशानी की स्थिति।
  • आंतों के अल्सर, हर्निया, पेट की अन्य गंभीर समस्या वाले लोगों को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें