फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: कब्ज से रहते हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास, जड़ से दूर होगी समस्या

Thu, 31 Aug 2023 09:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए योग - फोटो : Social Media
Yoga Tips For Constipation: पेट संबंधी समस्याएं कई रोगों का कारण बन सकती हैं। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इसमें पेट की परेशानी जैसे कब्ज होना आम है। कब्ज पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, जिसका असर पूरे शरीर पर होता है। कब्ज से बचने के लिए लोग दवाइयां और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। हालांकि अनियमित मल त्याग की समस्या समय समय पर परेशान करती है, इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित योग के अभ्यास की सलाह देते हैं। योग कब्ज सहित पेट की अन्य परेशानियों से राहत दिला सकता है।

योग सिर्फ मानसिक शांति ही नहीं, कई तरह की शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में महत्वपूर्ण है। अगर आपको अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती है, जो जीवनशैली में कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्राणायाम - फोटो : Istock
प्राणायाम का अभ्यास करें

अनियमित मल त्याग व कब्ज की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो प्राणायाम का रोजाना अभ्यास कर सकते हैं। प्राणायाम मस्तिष्क के लिए किया जाने वाला योग है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, पेट की मांसपेशियों को भी स्वस्थ रखने में प्राणायाम सहायक होता है। प्राणायाम करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट के अन्य विकार, अनिद्रा, एसिडिटी जैसी बीमारियां दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन का अभ्यास

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भुजंगासन का अभ्यास प्रभावी और फायदेमंद होता है। इस योगाभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पूरा पाचन तंत्र साफ होता है। कब्ज और अपच की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए।

4 of 5
हलासन - फोटो : social media
हलासन का नियमित अभ्यास

पीठ की मांसपेशियों को मजबूती देने और तनाव कम करने के लिए हलासन का अभ्यास फायदेमंद है। हलासन पेट को भी स्वस्थ रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक है। जिन लोगों को अक्सर पाचन संबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं, उन्हें रोजाना हलासन का अभ्यास करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stomach pain - फोटो : सोशल मीडिया
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें