फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World in Kashmir: कैरोलिना बिलावस्का ने जमकर निहारा धरती का स्वर्ग, शिकारा की सवारी भी की, तस्वीरें

Wed, 30 Aug 2023 06:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का एक दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचीं। 27 साल बाद भारत इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी। 
विज्ञापन
1 of 7
Karolina Bielawska in Srinagar - फोटो : Agency
27 साल बाद भारत इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी। इस आयोजन से पहले श्रीनगर में मिस वर्ल्ड पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 7
Karolina Bielawska - फोटो : बासित जरगर
ये पहली बार है कि जम्मू कश्मीर में किसी जब किसी मिस वर्ल्ड विजेता और मौजूदा मिस वर्ल्ड ने धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर का दौरा किया हो। यहां उन्होने कश्मीर के संस्कृति, खान-पान और प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया। उन्हें डल झील में शिकारे की सैर करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

3 of 7
Miss World Karolina Bielawska - फोटो : Agency
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी संग श्रीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित भी किया। भारत को मेजबान स्थल के रूप में चुनने के बारे में पूछे जाने पर बिलावस्का ने कहा कि हमने महसूस किया कि भारतीय लोग अपने आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध हैं। हम जहां भी जाते हैं, वे हमारा बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं और भारत बहुत विविधतापूर्ण देश है, लेकिन लोगों के दिलों में मूल्य एक जैसे हैं। यह अच्छाई और दयालुता से भरा हुआ देश है। हमें यहां वास्तव में घर जैसा महसूस हुआ।

4 of 7
Karolina Bielawska Kashmir Visit - फोटो : बासित जरगर

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा कि भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी करना घर लौटने जैसा है क्योंकि प्रतियोगिता में देश से बहुत सारे विजेता हैं। कई देश प्रतियोगिता की मेजबानी में रुचि रखते थे क्योंकि यह एक अच्छा अवसर है लेकिन उन्होंने भारत को चुना। भारत, जिसने छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है, 27 साल के बाद प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।

पीएमई एंटरटेनमेंट केअध्यक्ष जमील सईदी ने बताया कि मिस वर्ल्ड 2023 का समापन समारोह के लिए अभी स्थान चिन्हित नहीं किया गया है। इस पर मंथन चल रहा है। इसे अंतिम रूप दिए जाने पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएग। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउस ने बताया कि इसका समापन कश्मीर में होना है, जो कि बिल्कुल निराधार है।

विज्ञापन

5 of 7
Karolina Bielawska Kashmir Visit - फोटो : Agency

मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना के साथ दोपहर के भोजन के बाद कश्मीरी हस्तशिल्प कला को देखा। वे सभी हस्तशिल्प देखने के लिए शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र पहुंचीं।

ये भी पढ़ें- Karolina Bielawska in Kashmir: प्रियंका के साथ फिल्म करना चाहती हैं कैरोलिना, बोलीं- कश्मीर सबसे खूबसूरत

विज्ञापन

6 of 7
एलजी मनोज सिन्हा से मिलीं कैरोलिना बिलावस्का - फोटो : पीआरओ
कैरोलिना बिलावस्का अपने अन्य साथियों के साथ राजभवन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीरी पारंपरिक परिधान फिरन पहने हुए कैरोलिना बिलावस्का - फोटो : Agency
गौरतलब है कि भारत को छह बार मिस वर्ल्ड का ताज मिल चुका है। रीता फारिया पॉवेल (1966) मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने ये खिताब जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें