फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: शरीर की आतंरिक और बाहरी, दोनों फिटनेस के लिए चक्रासन योग है कारगर, जानिए इसका तरीका और लाभ

Tue, 27 Sep 2022 01:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चक्रासन योग करने के लाभ - फोटो : istock
शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह देते हैं। योगासनों की आदत बनाकर मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, दिनचर्या में चक्रासन योग को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है, उर्ध्व धनुरासन के नाम से भी जाने जाने वाले इस योग के अभ्यास की आदत से शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने और हृदय-फेफड़े जैसे अंगों के कार्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। वैसे तो उस योग के अभ्यास की आदत अपेक्षाकृत कठिन मानी जाती है, हालांकि यह संपूर्ण शरीर के लिए विशेष लाभकारी आसन हो सकती है।

योग विशषज्ञ बताते हैं, चक्रासन योग आतंरिक और बाहरी दोनों तरह से शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है। अंगों की सेहत को बढ़ाने के साथ बाहरी रूप से कई प्रकार के दर्द और मांसपेशियों की ताकत में सुधार करने में भी  इस योग के नियमित अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि चक्रासन योग का अभ्यास कैसे किया जाता है और इससे किस प्रकार के लाभ हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
चक्रासन योग करने का तरीका - फोटो : getty images
चक्रासन योग कैसे किया जाता है?

चक्रासन योग को करने के लिए शरीर को पीछे की तरफ इस प्रकार से मोड़ने की आवश्यकता होती है जिससे कि पूरा शरीर एक चक्र  के आकार का हो जाए। इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेटें। अपने घुटनों को मोड़ें, उंगलियों को अपने कंधों के सामने रखते हुए अपने हाथों को अपने कंधों के ठीक ऊपर फर्श पर रखें। पैरों और हाथों को सीधा रखते हुए पीठ, कमर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। सिर को एकदम आराम से छोड़ दें और लंबी सांस लें। इस अवस्था में कुछ समय के लिए बने रहें और फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।  ध्यान रहे इस योग में उच्चस्तरीय अभ्यास की आवश्यकता होती है, ऐसे में इसे किसी प्रशिक्षक की निगरानी में ही करें।
विज्ञापन

3 of 4
चक्रासन योग से क्या लाभ होता है? - फोटो : Pixabay
चक्रासन योग करने से क्या लाभ होता है?

चक्रासन योग शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को बेहतर बनाने के साथ शरीर के आंतरिक और वाह्य स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। 
  • इस योग के अभ्यास से फेफड़ों का विस्तार होता है जिससे शरीर को ऑक्सीजन आसानी से प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
  • विशेष रूप से अस्थमा जैसे सांस के रोगियों के लिए इस योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है
  • तनाव और चिंता को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में यह अभ्यास मदद करता है।
  • आंखों की रोशनी तेज करने में इस अभ्यास से लाभ मिल सकती है।
  • यह आसन रीढ़ की हड्डी की लचीला और मजबूत बनाता है।
  • शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में इस योग के लाभ हैं।
  • शारीरिक सहनशक्ति और ताकत को बढ़ाने में भी इस योग से लाभ मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
चक्रासन योग की सावधानियां - फोटो : iStock
चक्रासन योग की सावधानियां

रीढ़ की हड्डी या पीठ दर्द वाले लोगों को इस योग को न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा चक्रासन योग आपकी कलाइयों पर भी काफी दबाव डालता है, इसलिए अगर आपकी कलाई कमजोर है तो भी आपको यह योगासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं इस आसन को करने से बचना चाहिए। इस योग के लिए विशेष प्रशिक्षण का आवश्यकता होती है ऐसे में किसी विशेषज्ञ से इस बारे में जानकारी लेने और उनकी निगरानी में ही इसके अभ्यास को करने की सलाह दी जाती है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें