मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक फैला हुआ है। उसकी पहली और दूसरी लहर ने ना जाने कितनी जिंदगियों को अपना शिकार बना लिया। दूसरी लहर के थम जाने के बाद भी कई लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो भारत में अब तक 4 लाख 25 हजार से भी ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के चपेट में आने से मृत्यु हुई है। वहीं 3 करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि यह महामारी कितनी घातक है। इस महामारी से बचने का केवल एक ही उपाय है और वह है अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करना। आपकी इम्यूनिटी की शक्ति ही आपको कोरोना वायरस के जानलेवा हमले से बचा सकती है। ऐसे में यहां पर योग का काफी खास महत्व है। ऐसे कई योगासन हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में।