फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति केंद्र में हत्या: पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागे रोहित के हत्यारे, संचालक ने कई घंटे छिपाए रखी वारदात

Tue, 03 Aug 2021 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जांच में जुटी फोरेंसिक टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ रोहित हत्याकांड में नामजद दोनों आरोपी अनूप और संदीप के साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक भी पुलिस की जांच के घेरे में है। दोनों आरोपियों के रात में कंकरखेड़ा के एक ट्यूबवेल पर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों भाग गए। 

टीपीनगर थानाक्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी में शिवम गुर्जर ने घर में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र खोला है। ऊपरी मंजिल पर नशा मुक्ति केंद्र है, भूतल पर परिवार रहता है। फिलहाल रोहित पुत्र जवाहर निवासी शेखपुरा टीपीनगर, अनूप निवासी कुंडा परतापुर, संदीप निवासी गणपति एंकलेव कंकरखेड़ा का इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अनूप और संदीप ने रोहित की हत्या कर शव को बेड में छुपा दिया था और छत के रास्ते से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
जांच में जुटी फोरेंसिक टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut
बताया गया कि अनूप और संदीप का एक साथी सोमवार को कोर्ट में पेश होने के लिए आया था। जहां पर उसने एक सिपाही को दोनों के कंकरखेड़ा में छुपे होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद टीपी नगर पुलिस ने कंकरखेड़ा में रात में घेराबंदी कर ली, लेकिन वह भाग गए। सोमवार को पुलिस ने संदीप के पिता और अनूप के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
बेड के अंदर मिला शव - फोटो : Amar Ujala Meerut
मालूम था अनूप का आपराधिक इतिहास
दो साल पहले अनूप ने कुंडा में बिट्टू नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। उस मामले में अनूप जेल गया था। वह शराब और अन्य मादक पदार्थ का नशा करने का आदी है। परिवार के लोगों ने उसकी नशे की लत छुड़ाने के नशा मुक्ति केंद्र में भेजा था। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी शिवम गुर्जर को थी। इसके बाद भी शिवम ने अनूप, रोहित और संदीप को अपने यहां रखा था।

 

4 of 6
बेड के अंदर मिला शव - फोटो : Amar Ujala Meerut
शिवम के परिवार के साथ भी हो सकती थी अनहोनी
पुलिस ने बताया कि नामजद दोनों आरोपी रोहित की हत्या के बाद शिवम के परिवार के साथ भी वारदात कर सकते थे। वारदात के दौरान घर पर सिर्फ एक महिला थी। शिवम की मां पड़ोस के घर में गई थी। गनीमत रही कि आरोपी वारदात करने के बाद छत के रास्ते पड़ोसी की मकान में कूदकर फरार हो गए। दोनों आरोपी भूतल पर आ जाते तो महिला के साथ भी वारदात हो सकती थी।
विज्ञापन

5 of 6
जांच में जुटी फोरेंसिक टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut
जिस नशा मुक्ति केंद्र में रोहित का इलाज चल रहा था, वह अवैध निकला। इसके पास केंद्र का पंजीकरण, अग्निशमन के यंत्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बॉयोवेस्ट मेडिकल मद्यनिषेध विभाग की एनओसी नहीं मिली। इन मरीजों को देखने के लिए कोई डॉक्टर भी नहीं आता था। मरीजों का इलाज घर के लोग ही कर रहे थे। शिवम ने घनी आबादी के बीच अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर नशा मुक्ति केंद्र बनाया था, जहां पर मरीजों का इलाज होता था। 

घनी आबादी के बीच शिवम गुर्जर घर पर बोर्ड लगाकर नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है। जहां रोहित, अनूप और संदीप का इलाज चल रहा था। रोहित की हत्या के बाद इस नशा मुक्ति केंद्र की पोल खुली। पुलिस को नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शिवम गुर्जर की मां विमलेश ने बताया कि तीनों मरीज अपना खाना खुद बनाते थे। उनको खाने का सामान शिवम देता था व उसकी अनुपस्थिति में वह खुद भी दवाइयां दे देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in meerut - फोटो : Amar Ujala Meerut
घरों में चला रहे नशा मुक्ति केंद्र 
पुलिस का दावा है कि टीपीनगर और परतापुर समेत कई जगह पर अवैध तरीके से नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। लॉकडाउन के बाद सभी नशा मुक्ति केंद्र लोगों ने अपने अपने घरों में शिफ्ट कर लिया है। शिवम गुर्जर भी एक महीने पहले ही शिवपुरम स्थित घर में नशा मुक्ति केंद्र शिफ्ट किया था।

उसने दो साल पहले पांचली में नशा मुक्ति केंद्र शुरू किया था, उसके बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास चलाया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को चट्ठी लिखी जा रही है। अवैध तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें