योग के अभ्यास की आदत बनाना संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ यानी कि शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिनचर्या में योग को शामिल करना मांसपेशियों, हड्डियों और तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों को दूर करने के साथ कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में भी सहायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सूर्य नमस्कार के आसनों का अभ्यास करके कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। सूर्य नमस्कार कई योगासनों का संयोजित अभ्यास है जिसमें मन और शरीर दोनों को लक्षित किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इन अभ्यासों के लाभ देखे गए हैं।
योग विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य नमस्कार शरीर पर बेहतर नियंत्रण बनाने, मन को शांत रखने और ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल से ही इन अभ्यासों को प्रयोग में लाकर शरीर को रोगमुक्त रखने का प्रयास किया जाता रहा है। इसके अलावा, चूंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाला व्यायाम है ऐसे में योग विशेषज्ञों का मानना है कि इसे कार्डियो रूटीन के रूप में भी किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सूर्य नमस्कार के किन अभ्यासों को विशेष लाभप्रद मानते हैं?