फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Morning Workout: रविवार को बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता? ये 5 स्ट्रेचिंग करें, सुस्ती होगी दूर

Sat, 15 Aug 2026 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sunday Morning Stretching: स्ट्रेचिंग करते समय शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। अगर किसी एक्सरसाइज से दर्द हो, तो उसे तुरंत रोक दें। आइए जानते हैं रविवार की सुस्त सुबह को एक्टिव बनाने वाली 5 आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज।
विज्ञापन
1 of 6
सुबह 5 मिनट की स्ट्रेचिंग से सुस्ती होगी दूर! - फोटो : AI

Simple Stretching Exercises: रविवार की सुबह अलार्म बंद करने के बाद दोबारा कंबल में घुस जाने का मन करता है? पूरे हफ्ते की भागदौड़ और काम के बाद छुट्टी के दिन शरीर को थोड़ा आराम देना स्वाभाविक है। लेकिन घंटों बिस्तर पर पड़े रहने के बजाय सुबह उठकर कुछ मिनट हल्की स्ट्रेचिंग करने से शरीर को एक्टिव महसूस कराने में मदद मिल सकती है।

खासतौर पर अगर सुबह उठने पर पीठ, गर्दन, कंधों या पैरों में अकड़न महसूस होती है, तो आसान स्ट्रेचिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए जिम जाने या किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती। बिस्तर से उठने के बाद कुछ हल्की और आरामदायक एक्सरसाइज घर पर ही की जा सकती हैं।

स्ट्रेचिंग करते समय शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। अगर किसी एक्सरसाइज से दर्द हो, तो उसे तुरंत रोक दें। आइए जानते हैं रविवार की सुस्त सुबह को एक्टिव बनाने वाली 5 आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्दन की स्ट्रेचिंग - फोटो : AI

रविवार सुबह करें ये 5 आसान स्ट्रेचिंग
 

नेक स्ट्रेच

  • सीधे बैठकर गर्दन को धीरे-धीरे दाईं और बाईं तरफ झुकाएं।
  • हर तरफ कुछ सेकंड रुकें।
  • इससे गर्दन और कंधों के आसपास की जकड़न कम महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
शोल्डर रोल और आर्म स्ट्रेच - फोटो : AI

कंधों को स्ट्रेच करें

  • एक हाथ को शरीर के सामने लाकर दूसरे हाथ से हल्के से अपनी ओर खींचें।
  • दोनों हाथों से बारी-बारी से करें। इसे आराम की सीमा में ही करें।

4 of 6
सीटेड कैट काऊ पोज - फोटो : adobe

कैच काऊ स्ट्रेच

  • मैट पर हाथ और घुटने टिकाकर धीरे-धीरे पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और फिर आराम से नीचे की ओर लाएं।
  • यह स्पाइन को हल्की मूवमेंट देने वाली एक्सरसाइज है।
विज्ञापन

5 of 6
स्टैंडिंग साइड स्ट्रेच - फोटो : Adobe

स्टैंडिंग साइड स्ट्रेच

  • सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं और शरीर को धीरे-धीरे एक तरफ झुकाएं।
  • फिर दूसरी तरफ करें। कमर पर ज्यादा जोर न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्ट्रेच एक्सरसाइज - फोटो : AI

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच

एक पैर को थोड़ा आगे रखें और घुटने को बहुत ज्यादा लॉक किए बिना शरीर को हल्का आगे झुकाएं। दोनों पैरों से बारी-बारी से करें।


कितनी देर करें?

  • सुबह 5-10 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग से शुरुआत की जा सकती है।
  • हर स्ट्रेच को आरामदायक सीमा में कुछ सेकंड करें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • अगर पहले से चोट, लगातार दर्द या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें