फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग टिप्स: जोड़ों को रखना है मजबूत, तो स्ट्रेचिंग करते हुए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Thu, 27 Jan 2022 12:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सही तरह से स्ट्रेचिंग करना जरूरी - फोटो : Istock
शरीर को बोझ उठाने से लेकर चलने-फिरने, उठने-बैठने और सारे काम करने में जोड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जोड़ आपकी कलाइयों के हों या पैरों के, उंगलियों के हों या फिर कंधों के हर जगह ये एक तरह के तकनीकी कल-पुर्जों की तरह काम करते हैं, इसलिए इन्हें दुरुस्त रखना बहुत जरूरी होता है। अगर जोड़ स्वस्थ रहेंगे तो इसका असर केवल शरीर पर ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत पर भी पड़ेगा क्योंकि जोड़ों के दर्द, उठने-बैठने और काम करने में तकलीफ की लिंक डिप्रेशन और तनाव से भी जुड़ती है। 

अक्सर लोगों को लगता है कि जोड़ों की सेहत के लिहाज से एक्सरसाइज कर लेना या थोड़ा-बहुत मालिश कर लेना इतना काफी है। तकलीफ तब होती है जब धीरे धीरे नजरअंदाज किए जा रहे जोड़ आगे जाकर दिक्कत देने लगते हैं। जब सूजन, दर्द और अकड़न बहुत बढ़ जाते हैं और फिर जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी नौबत आ जाती है, यही कारण है कि जोड़ों की सेहत के लिए स्ट्रेचिंग और सही तरीके से स्ट्रेचिंग करना जरूरी होता है।
विज्ञापन

2 of 5
योग से पहले स्ट्रेचिंग करें - फोटो : Pixabay
व्यायाम जरूरी है पर सावधानी के साथ
एक्सरसाइज केवल जोड़ों के लिए ही नहीं हड्डियों के लिए भी बहुत आवश्यक है। व्यायाम जोड़ों और हड्डियों को मजबूती देते हैं, उनमें लचीलापन बनाए रखता है। इसलिए एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन इस एक्सरसाइज के लिए भी कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

जोड़ों की मजबूती के लिए जरूरी है कि कोई भी एक्सरसाइज एकदम से शुरू न की जाए। अधिक वजन के साथ या बढ़ती उम्र में भी एकदम से रस्सी कूदना, तेज दौड़ना या जोड़ों पर भार डालने वाली कोई भी एक्सरसाइज बिना किसी मार्गदर्शन में करना मुश्किल खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्रेचिंग से शरीर बनता है लचीला - फोटो : Istock
स्ट्रेचिंग का सही समय

शरीर के लचीलेपन को बनाये रखने के लिए स्ट्रेचिंग एक जरूरी प्रक्रिया है। यही कारण है कि जिम में या स्पोर्ट्स के दौरान भी स्ट्रेचिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर की गई स्ट्रेचिंग भी जोड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती है? यदि आप व्यायाम की शुरुआत में बिना वॉर्मअप सीधे स्ट्रेचिंग करते हैं तो यह जोड़ों के आस-पास की मांसपेशियों और लिगामेंट्स के लिए तकलीफदायक हो सकता है। इसलिए एक्सरसाइज से पहले कम से कम 10 मिनिट वॉर्मअप के जरिए शरीर को गर्मी दें ताकि मांसपेशियों को खुलने और फैलने का मौका मिले। इसके बाद स्ट्रेचिंग करें। 

4 of 5
स्ट्रेचिंग करना है जरूरी - फोटो : Pixabay
शरीर की मुद्रा को सही रखना है जरूरी
अगर पीठ को झुका कर, टेढ़े होकर, पैरों को झुलाते हुए या शरीर को एक तरफ झुका कर बैठना अगर आपकी आदत है, तो इसे जल्द से जल्द सुधार लें। गलत पोश्चर की यह आदत आपके जोड़ों को हमेशा के लिए खराब कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार आजकल कम उम्र में भी जोड़ों संबंधी समस्याओं का प्रतिशत इसलिए बढ़ा है क्योंकि घंटों तक लोग गलत पोश्चर में बैठे रहकर काम करते हैं।

अपने शरीर के वजन को हमेशा संतुलित रखें। जितना अधिक वजन, उतना ज्यादा जोड़ों के लिए खतरा। कोई भी चीज उठाते या पकड़ते समय पोश्चर सही रखें और बैग्स जैसी चीजें हाथ या कलाई पर देर तक टांगने की बजाय कंधे पर लटकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सही तरीके से करिए स्ट्रेचिंग - फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें विशेष ध्यान

किसी भी तरह के दर्द या इंज्युरी को तुरंत देखें और यदि दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर की मदद भी लें। दर्द को नजरअंदाज न करें। पीठ, पेट, कूल्हे आदि की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए विशेष व्यायाम करें। पेट और पीठ की मजबूत मांसपेशियां शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मदद करेंगी। इसके लिए योग जैसे वर्कआउट बहुत अच्छा विकल्प होंगे। 

कई बार जोड़ों में दर्द या असहजता के कारण लोग अपने चलने-फिरने आदि को कम कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि आर्थराइटिस या ऐसी ही स्थितियों में जोड़ों को आराम देना ही एकमात्र विकल्प है। लेकिन याद रखिए एक्सरसाइज और चलना-फिरना, शरीर के लिए बहुत आवश्यकत है।


------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें