शरीर के संपूर्ण फिटनेस के लिए सभी अंगों की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक माना जाता है। छोटी से छोटी हड्डी या मांसपेशियों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है, यही कारण है कि सभी लोगों को नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह दी जाती है। योग मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की समस्याओं को ठीक रखने के साथ मांसपेशियों पर होने वाले तनाव को कम करते हैं, जिससे शरीर के कई अंगों में होने वाली दर्द की समस्या से आसानी से राहत पाया जा सकता है।
योग विशेषज्ञ बैक, कोर और रीढ़ की मजबूती के लिए शलभासन योग के अभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं। छाती की बेहतर स्ट्रेचिंग के साथ रीढ़ में होने वाले दर्द को कम करने के लिए रोजाना इस योग का अभ्यास करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
आइए आगे जानते हैं कि यह योगासन शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है, साथ ही इसके अभ्यास के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है?