फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Fitness: बारिश में जिम जाना हुआ मुश्किल? मानसून में घर पर करें ये 10 मिनट का योग

Thu, 03 Sep 2026 09:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Indoor Yoga Routine: बारिश के दिनों में जब बाहर निकलना मुश्किल हो तो यहां बताई जा रही, ये एक आसान इनडोर रूटीन बन सकता है। हालांकि योग करते समय अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें और दर्द या चक्कर महसूस होने पर तुरंत रुक जाएं।
 
विज्ञापन
1 of 6
मानसून में घर के अंदर अपनाएं ये फिटनेस रूटीन - फोटो : Ai

10-Minute Full Body Yoga: मानसून में लगातार बारिश, जलभराव और फिसलन के कारण रोजाना बाहर जाकर वॉक या एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फिटनेस रूटीन को पूरी तरह छोड़ने के बजाय घर के कमरे में ही कुछ मिनट योग के लिए निकाले जा सकते हैं।

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको जिम, योगा मैट या किसी बड़े स्पेस की भी जरूरत नहीं होती। लगभग 10 मिनट का हल्का फुल बॉडी योग सेशन शरीर को स्ट्रेच करने, लंबे समय तक बैठे रहने के बाद जकड़न कम करने और दिनभर एक्टिव महसूस करने में मदद कर सकता है। इसे सुबह उठने के बाद, काम के बीच ब्रेक में या शाम को घर पर किया जा सकता है।

खासकर बारिश के दिनों में जब बाहर निकलना मुश्किल हो, यह एक आसान इनडोर रूटीन बन सकता है। हालांकि योग करते समय अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें और दर्द या चक्कर महसूस होने पर तुरंत रुक जाएं।


मानसून में योग करते समय ध्यान रखें
 

  • फर्श सूखा और फिसलन-रहित रखें।

  • शुरुआत हमेशा हल्के वार्म-अप से करें।

  • पहली बार कठिन योगासन करने की कोशिश न करें।

  • किसी चोट या विशेष स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ से सलाह लें।

  • दर्द, चक्कर या सांस लेने में परेशानी हो तो अभ्यास रोक दें।

  • 10 मिनट के रूटीन को अपनी सुविधा के अनुसार धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्दन की स्ट्रेचिंग - फोटो : AI

10 मिनट का फुल बाॅडी योग रूटीन 


डीप ब्रीथिंग

  • आराम से बैठें या खड़े होकर धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।
  • इससे सेशन की शुरुआत शांत तरीके से करें।


गर्दन और कंधे को रोल करें

  • गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं झुकाएं।
  • कंधों को आगे-पीछे रोल करें।
  • किसी भी मूवमेंट में जोर न लगाएं।
विज्ञापन

3 of 6
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन) - फोटो : Adobe Stock

कैट-काऊ स्ट्रेच

  • मैट पर हाथ और घुटनों के बल आएं।
  • सांस लेते हुए छाती को हल्का ऊपर उठाएं।
  • सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें।


बालासन

  • एड़ियों पर बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • हाथों को सामने फैलाएं।
  • आराम से सांस लेते रहें।

4 of 6
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधोमुख श्वानासन

  • हाथों और पैरों को जमीन पर रखते हुए शरीर को उल्टे V के आकार में लाएं।
  • जितना सहज लगे उतना ही स्ट्रेच करें।


अंजनेयासन

  • एक पैर आगे लाकर घुटना मोड़ें।
  • दूसरे पैर को पीछे रखें।
  • फिर पैर बदलकर दोहराएं।
विज्ञापन

5 of 6
कंधे का दर्द (उत्तानासन) - फोटो : Adobe Stock

उत्तानासन
 

  • इस आसन को पादहस्तासन भी कहते हैं।
  • इसके अभ्यास के लिए खड़े होकर धीरे-धीरे कमर से आगे झुकें।
  • घुटनों को जरूरत के अनुसार हल्का मोड़ सकते हैं।



पर्वतासन 

  • सीधे खड़े हों।
  • कंधे रिलैक्स रखें।
  • कुछ गहरी सांसों के साथ शरीर को स्थिर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम

साइड स्ट्रेच

  • दोनों हाथ ऊपर उठाकर शरीर को धीरे-धीरे दाएं और बाएं झुकाएं।
  • कमर पर अनावश्यक दबाव न डालें।


विश्राम योग या शवासन

  • पीठ के बल आराम से लेटें या सहज स्थिति में बैठें।
  • आंखें बंद करके सामान्य सांस लें।
  • शरीर को रिलैक्स करें।

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें