Yoga For New Mom After Delivery: मां बनना एक अद्भुत अहसास है लेकिन 9 महीने और प्रसव के बाद शिशु को अपनी गोद में लेने वाली महिला के लिए इस अनुभव के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव भी हो सकता है। प्रसव के बाद महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होती हैं, जैसे पोस्ट पार्टम डिप्रेशन, बालों का झड़ना, पाइल्स, वजन बढ़ना, स्तनों में सूजन व दर्द, पेशाब करने में समस्या और सी सेक्शन के बाद पेल्विस का कमजोर होना। अधिकतर महिलाएं शिशु को जन्म देने के बाद खुद पर ध्यान नहीं दे पाती, जिससे उनके शरीर का शेप भी बिगड़ सकता है।
ऐसे में नार्मल डिलीवरी हो या सी सेक्शन से शिशु का जन्म हुआ हो, प्रसव के बाद महिलाओं को संतुलित आहार व योग के जरिए अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। योग से शरीर टोन होने के साथ ही मन स्थिर व तनाव कम होने लगता है। वहीं कोर स्ट्रेंथ को रिकवर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि नई मां को यानी प्रसव के बाद महिला को किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।