फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2024: मां और बच्चे को साथ में करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास, सेहत व रिश्ते दोनों होंगे मजबूत

Sun, 12 May 2024 10:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
exercise, yoga - फोटो : istock
Mother's Day 2024 Yoga Poses For Mom And Baby : एक महिला गर्भधारण करने से लेकर प्रसव के दौरान तक कई स्वास्थ्य परेशानियों से जूझती है। यहां तक कि बच्चे के जन्म के बाद उसे शिशु के लिए अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना पड़ता है। मां की सेहत का असर शिशु पर गर्भावस्था से लेकर जन्म लेने के बाद तक होता है। ऐसे में हर महिला को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए, साथ ही अपने बच्चे को भी स्वस्थ रखने हेतु जीवनशैली में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना चाहिए।

योग वह क्रिया है जो मां और बच्चे दोनों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। योगाभ्यास से कई तरह के स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं, वहीं अगर मां और बच्चा साथ में योगाभ्यास करते हैं तो सेहत और रिश्ता दोनों ही अधिक बेहतर बनता है।

मई माह के दूसरे रविवार यानी 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर मां और बच्चे को एक दूसरे के साथ योगाभ्यास करने की आदत को शामिल कर लेना चाहिए। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जिनका अभ्यास मां और बच्चा साथ में करके बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
balasana - फोटो : pexel
बालासन

प्रसव के बाद एक महिला की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। मांसपेशियों की कमजोरी की दूर करने के लिए बालासन का अभ्यास फायदेमंद है। वहीं बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी बालासन लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग का अभ्यास बेहद सरल है, जिसे मां के साथ बच्चा आसानी से कर सकता है।

कैसे करें

घुटनों के बल बैठकर सांस भरते हुए सामने नीचे की ओर झुकें और बाहों का सामने की तरफ फैलाकर जमीन को स्पर्श करें। इसी अवस्था में कुछ देर बने रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
मार्जरी आसन - फोटो : Istock
मार्जरी आसन

मार्जरी आसन का अभ्यास कमर और पीठ दर्द से राहत दिलाता है। महिलाओं के लिए यह योग काफी लाभकारी है। इससे प्रजनन संबंधी समस्याओं से निजात मिलता है। बच्चे की शारीरिक मुद्रा में सुधार के लिए भी यह योग लाभकारी साबित हो सकता है।

कैसे करें

इस योग में मुद्रा बिल्ली जैसी बनती है। इसके अभ्यास के लिए वज्रासन की मुद्रा में बैठकर गहरी सांस लेते हुए हाथों की हथेलियों को आगे की तरफ रखें। हाथों पर शरीर का पूरा भार देते हुए घुटनों पर खड़े हो जाएं। अब कमर को नीचे की ओर खींचते हुए गर्दन को ऊपर की तरफ उठाएं।

4 of 5
मलासन - फोटो : Istock
मलासन

मलासन के अभ्यास से पेट, जांघों व रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और पेट व जांघों में जमा अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद मिलती है। इस योग के अभ्यास से पेल्विक हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बच्चों के विकास में यह योगासन लाभकारी होता है।

कैसे करें

इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर और पंजों के बल बैठ जाएं। कूल्हे को जमीन पर स्पर्श न होने दें और शरीर का पूरा भार पंजों व दोनों हाथ पर रखते हुए नमस्कार की मुद्रा बना लें। इस स्थिति में कुछ देर बने रहने के बाद वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meditaion, yoga - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें