फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: अभ्यास के दौरान ऐसी गलतियां करने से लाभ की जगह हो सकता है नुकसान, रहें सावधान

Tue, 15 Feb 2022 12:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
योग करने के सही तरीके - फोटो : Istock
शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। योग, शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि योग के दैनिक अभ्यास से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। पर सिर्फ योग करना ही इसके लिए काफी नहीं है। योगासनों का सही तरीके से और नियम के आधार पर अभ्यास करना सबसे आवश्यक माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हम में से ज्यादातर लोग योग तो करते हैं पर उन्हें इसके लाभ नहीं मिल पाते हैं। इतना ही नहीं इससे कई तरह की अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थितियों में हमें उन गलतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जो योग के लाभ को सीमित कर देती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ सामान्य गलतियों के बारे में जानते हैं जो योग के लाभ को सीमित कर सकती हैं। इस बारे में सभी लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
योग के दौरान टाइट कपड़े न पहनें - फोटो : istock
बहुत टाइट कपड़े पहनकर योग करना
योग करते समय अगर आप भी काफी टाइट कपड़े पहनते हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं। योग में तमाम मांसपेशियां संलग्न होती है, कपड़े ज्यादा टाइट होने से मांसपेशिया सही तरीके से फैल नहीं पाती हैं जिससे योग का पूरा लाभ नहीं मिलता है। इसलिए योग या व्यायाम करते समय हमेशा ढीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े भी पहन सकते हैं जो फॉर्म-फिटिंग हो, या फिर भी बहुत टाइट न हो।
विज्ञापन

3 of 4
संयमित तरीके से करें योग - फोटो : Pixabay
ज्यादा लाभ के लिए लागातार अभ्यास करते रहना
योग विशेषज्ञों के मुताबिक अक्सर बहुत सारे लोग योग से ज्यादा लाभ पाने के लिए लगातार घंटों तक अभ्यास करते रहते हैं। हालांकि यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। अपनी शरीर की क्षमता को समझते हुए योग का चयन करें और उतनी ही देर करें जितना आपका शरीर सहन कर सकता हो। बहुत ज्यादा देर तक योग करने से ज्यादा लाभ मिलने की जगह थकान बढ़ सकती है। अति उत्साही होने से चोट भी लग सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
योग से पहले स्ट्रेचिंग करना जरूरी - फोटो : Pixabay
स्ट्रेचिंग और रिलैक्सेशन न करना
किसी भी योग-व्यायाम के पहले शरीर की अच्छे से स्ट्रेचिंग और व्यायाम खत्म करने के बाद शरीर को पूरा आराम देना आवश्यक होता है। आमतौर पर मांसपेशियां शिथिल अवस्था में होती हैं ऐसे में अचानक आसनों की शुरुआत कर देने से खिंचाव आने का डर रहता है। इसलिए योग-व्यायाम शुरू करने से पहले शरीर की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग जरूर करें। शरीर को आराम देना भी बहुत आवश्यक है।



-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें