फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी: जंगल से भटककर गांव में पहुंचा भालू; खदेड़ने लगे तो पेड़ पर चढ़ा और डेढ़ घंटे वहीं पर डटा रहा

Tue, 15 Feb 2022 12:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जंगल से भटककर एक भालू गांव में पहुंच गया। पुलिस और वन विभाग के अमले ने खदेड़ा तो वह पेड़ पर चढ़ गया। डेढ़ घंटा वहीं डटा रहा। पानी की बौछारें मारकर और पटाखे चलाने के बाद वह नीचे उतरा और देर शाम जंगल की ओर गया। 
 
विज्ञापन
1 of 4
सिवनी में भालू ने वन विभाग और पुलिस के अमले को खूब छकाया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट आईटीआई परिसर में भालू ने वन विभाग, पुलिस और नगर परिषद के अमले की अच्छी खासी परेड करा दी। जंगल से भटककर गांव में पहुंचे भालू की वजह से लोगों में दहशत रही। जब उसे जंगल की ओर खदेड़ा गया तो वह डरकर एक पेड़ पर चढ़ गया। वहीं डेढ़ घंटे बैठा रहा। दमकल वाहन से पानी की तेज बौछारें की गई। तेज आवाज के पटाखे फोड़े गए। पेड़ के पास धुआं भी किया गया। तब जाकर शाम को वह नीचे उतरा और जंगल लौटा। 
विज्ञापन

2 of 4
भालू गांव के पास खेतों में नजर आया तो पुलिस और वन विभाग के अमले को सूचना दी गई। - फोटो : अमर उजाला
बरघाट क्षेत्र के डिप्टी रेंजर कुंवरसिंह भलावी ने बताया कि बरघाट के खुर्सीपार गांव से लगे जंगल से भटककर भालू कोसमी (अमीनगंज) गांव में चला गया था। कोसमी गांव के खेतों में ग्रामीणों ने भालू को भटकते देखा। भालू को देखकर गांव के लोग दहशत में थे। ग्रामीणों ने खेतों में भालू के आने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के साथ ही पुलिस और नगर परिषद की टीमें भी वहां पहुंच गई थी।  
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस और वन विभाग के अमले ने भालू को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग का अमला भालू को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहा था। भालू जंगल की ओर न जाते हुए बरघाट स्थित आईटीआई परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग के अमले ने नगर परिषद व पुलिस के सहयोग से भालू को पेड़ से नीचे उतारने की काफी मशक्कत की। फिर भी भालू पेड़ से नहीं उतरा। 
विज्ञापन

4 of 4
भालू को नीचे उतारने के लिए उस पर पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल भी किया गया। - फोटो : अमर उजाला
भालू को देखने ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई थी। इसी वजह से पानी की तेज बौछार, पटाखे की आवाज और धुआं करने के बाद भी भालू पेड़ से नीचे नहीं उतर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ की वजह से भालू पेड़ पर ही दुबका रहा। देर शाम को भालू पेड़ से नीचे उतरा और वन विभाग के अमले ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें