वज्रासन के लाभ
व्रजासन करने से आपके पेट के नीचे के हिस्से में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है।
भोजन करने के बाद वज्रासन में बैठने से भोजन अच्छी तरह से पच जाता है।
व्रजासन करने से दर्द में आराम मिलता है साथ ही पैर और जांघो की नसें मजबूत होती हैं।
इस आसन को करने से गठिया, वात रोग की सम्भावना कम होती है।
वज्रासन में रीढ़ की हड्डी भी मजबूत रहती है।