फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुरासन है आपके लिए बेहद लाभकारी, जानें इसे करने का तरीका

Fri, 20 Sep 2019 09:44 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
इस आसान को धनुरासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह धनुष आकार में होता है। यह आसान पद्मासन श्रेणी का एक आसान है। धनुरासन की खास बात यह है कि इस आसन को करने से आपको भुजंगासन और शलभासन दोनों के लाभ मिलते हैं। धनुरासन हमारी कमर और रीढ़ की हड्डी के लिए बेहद लाभदायक होता है। यहीं नहीं इस आसन को करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
धनुरासन - फोटो : social media
धनुरासन करने का तरीका
धनुरासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। आपके पैरों में नितंब जितना फासला रखें और दोनों हाथो को सीधा रखें। अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपनी घुटिका को दोनों हाथों से पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें। इस आसन को आप क्षमता के अनुसार ही करें। 15-20 सैकंड बाद सासं छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
धनुरासन - फोटो : social media
धनुरासन के लाभ 
धनुरासन को करने से वजन भी कम होता है।
मलावरोध तथा मासिक धर्म में सहजता आती है। 
छाती, गर्दन और कंधोँ की जकड़न दूर होती है।
इस आसन को करने से तनाव और थकान कम महसूस होती है ।
धनुरासन करने से थाइरॉयड की समस्या भी कम होती है ।
इस आसन को करते वक्त सबसे ज्यादा जोर रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है, जिससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
धनुरासन - फोटो : social media
अगर आपका उच्च या निम्न रक्तदाब, हर्निया, कमर दर्द, सिर दर्द, माइग्रेन से ग्रस्त लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिला को यह आसन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें