आधुनिक दुनिया ने हमारी जीवनशैली की इस तरह के बदल दिया है कि लोगों को कम उम्र में ही चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तनाव की स्थिति हमारे मानसिक और शारीरिक, दोनों ही तरह के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। जिन लोगों को अधिक तनाव की समस्या होती है, उनमें कई और गंभीर तरीके की स्वास्थ्य समस्याएं विकसित होने की खतरा हो सकता है। तनाव की स्थिति गंभीर स्थितियों में अवसाद का रूप भी ले लेती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योग के माध्यम से तनाव और अवसाद की समस्या को कम किया जा सकता है। योग का नियमित अभ्यास तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्तर को कम करने के साथ मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर तनाव या अवसाद की समस्या रहती है, ऐसे रोगियों के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करके आप तनाव और चिंता सहित अवसाद की समस्या को कम कर सकते हैं।