कोरोना के सामने आए नए वैरिएंट्स ने दुनियाभर में तीसरी लहर की आशंकाओं को तेज कर दिया है। कई देशों में कोरोना के मामले फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं, ऐसे में लोगों के मन में डर साफ देखा जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से किया जा रहा टीकाकरण कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, ऐसे में तीसरी लहर का डर उन लोगों में अधिक होगा जिनका अब तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, या फिर जिनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है।
द जर्नल ऑफ अल्टरनेटिव एंड कॉम्प्लिमेंट्री मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए योग और मेडिटेशन को सबसे बेहतर उपायों में से एक बताया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि योग और मेडिटेशन से होने वाले एंटी-इंफ्लामेटरी लाभ शरीर के लिए विशेष लाभदायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा योग शरीर में तमाम तरह के आवश्यक बदलाव करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में सहायक हैं। ऐसे में नियमित रूप से योगासनों को प्रयोग में लाकर कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।