ऊंची कदकाठी, हमारे व्यक्तित्व को बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिन लोगों की ऊंचाई सामान्य से कम होती है उन्हें शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जर्नल प्लोस जेनेटिक्स में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि शरीर की अच्छी ऊंचाई न केवल शारीरिक लाभों तक ही सीमित है बल्कि यह हाई आईक्यू और जीवन के प्रति अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण से भी जुड़ी है। आमतौर पर 20-22 साल तक ऊंचाई बढ़ने की आयु मानी जाती है, और इसके बाद रुक जाती है। पिछले एक दशक में देखा गया है कि पहले की तुलना में लोगों की हाइट कुछ कम हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए जीवनशैली और आहार से संबंधित गड़बड़ी को प्रमुख मानते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइट को लेकर बचपन से ही ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। बचपन में ऊंचाई तेजी से बढ़ सकती है, यदि दैनिक रूप से बच्चों में योग और व्यायाम की आदत डाली जाए। योग का अभ्यास न सिर्फ बच्चों की हाइट को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही मानसिक शक्ति और शरीर के लिए भी इसको लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास हर बच्चे को जरूर करना चाहिए।