लड़कियों के लिए कहा जाता है कि शादी के बाद जितनी जल्दी वो अपनी फैमिली प्लानिंग करेंगी वो उनकी सेहत के लिए उतना ही अच्छा होगा। भारत में लड़कियों की शादी की सबसे सही उम्र 20 से 25 साल के बीच मानी गई है कहा जाता है कि इस उम्र में लड़कियों के हाथ पीले करना न केवल उनकी सेहत के लिए अच्छा रहता है बल्कि वो आसानी से अपने पति के घर को अपना भी बना लेती हैं।
लेकिन हाल में हुई रिसर्च में जो खुलासा हुआ है वो आपको चौंका जरूर सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
हेल्थ
पुर्तगाल कोइम्ब्रा यूनिर्विसिटी की एक नई स्टडी में इस बात का पता लगा है कि जो महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद मां बनती हैं उनकी उम्र 20 साल या उससे कम उम्र में मां बनने वाली महिलाओं से ज्यादा होती है।
विज्ञापन
3 of 5
हेल्थ
इस स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं बड़ी उम्र में प्रेग्नेंट होती हैं या यूं कहे कि पहली बार मां बनने के दौरान उनकी उम्र लंबी हो जाती है।
4 of 5
हेल्थ
दूसरी स्टडी में ये पाया गया कि जो महिलाएं 30 या उससे अधिक उम्र में मां बनती है तो उनके डीएनए में लंबी उम्र के जीने के symptoms 3 गुना अधिक पाएं जाते हैं। यहां आपको बता दें कि किसी भी स्टडी में इस बात को प्रूफ करने का कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
हालांकि अगर आप 30 साल की उम्र में मां बनने वाली महिलाओं पर गौर फरमाएं तो उनके जिंदगी जीने का तरीका और 20 साल या उससे कम उम्र में मां बनने वाली महिलाओं के जीने के तरीके में ज्यादा अंतर होता है। यहां तक कि उनको सुख सुविधाएं में ज्यादा मिलती है तो जाहिर सी बात है कि उनका जीवन काल दूसरी महिलाओं की अपेक्षा बढ़ जाता है।