शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए योग एक अच्छा विकल्प है। ऐसे ही कई बार जब हमें झुकना पड़ता है तब हमारी पीठ और गर्दन में दर्द होने लगता है। इस दर्द का सिर्फ एक कारण है , वो है हमारी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन न होना। अगर हमारी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन होगा तो हमारा शरीर अधिक सक्रिय होने लगेगा। इसलिए रीढ़ की हड्डी में लचीलापन होना आवश्यक है। अगर आप रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाना चाहते हैं तो आपको मर्जरासन करना चाहिए। रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने के लिए मर्जरासन बेहद फायदेमंद है।