फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकती त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये योगासन , ताउम्र दिखेंगे जवां

Mon, 28 Oct 2019 07:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ते खान-पान का असर हमारे शरीर और त्वचा पड़ रहा है। त्वचा की चमक दिन प्रतिदिन ढ़लती जा रही है। त्वचा की चमक  बरकरार रखने के लिए आप कई तरह के मेकअप प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते होंगे , लेकिन फिर भी आपका चेहरे पर कोई खासा फर्क नहीं पड़ रहा होगा। लेकिन योग एक ऐसा माध्यम है जिसे करने से आपकी त्वचा चमकती रहेगी और आप ताउम्र जवां दिखेंगी । इसलिए अब आप मेकअप प्रोडक्टस के बजाय योग को अपनाएं। ऐसे कई आसन है जिन्हें करने से आपकी त्वचा चमकती और खिली-खिली रहेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
सर्वांगासन
सर्वागासन करने से हमारे शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ती है , जिससे हमारी त्वचा में चमक आती है। यही नहीं सर्वागासन करने से चेहरे पर होने वाले दानें और मुंहासें भी कम होने लगते हैं। । सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने पैरों को आपस में जोड़कर रख लें और धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। अब अपनी । कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। इसके बाद अपने पैरों तो ऊपर की ओर सीधा रखें। अब सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
हलासन
हलासन करने से भी शरीर में रक्त संचार तेजी से होने लगता है , जिसके वजह से हमारा चेहरा चमकने लगता है। हलासन करने के लिए सबसे पहले  जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को च्च तथा निम्न रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए। 

4 of 5
- फोटो : social media
त्रिकोणासन 
त्रिकोणासन करने से चेहरे पर निखार आने लगता है। अगर आप त्रिकोणासन का नियमित रूप से अभ्यास करेंगे तो आपकी त्वचा हमेशा खिली-खिली औऱ दमकती रहेगी। त्रिकोणासन को करने से कमर की चर्बी कम होने लगती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब पने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
प्राणायाम
प्राणायाम करने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है। प्राणायाम बेहद ही सरल आसन है। इस आसन को आप नियमित रूप से कर सकते हैं। प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाएं। अब अपने  बाएं नाक को दबाकर दाहिने नाक से सांस को अंदर करके दोनों नाकों से सांस को बाहर निकालें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें