फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें ये आसान योगासन

Fri, 11 Mar 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
योगासन आमतौर से वजन घटाने और चुस्त दुरुस्त शरीर पाने के लिए किए जाते  हैं लेकिन कुछ योगासन ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। जानें उन छह योगासनों के बारे में जो बढ़ाते हैं वजन।
विज्ञापन

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें ये योगासन

2 of 7
- फोटो : getty
1- भुजंगासन: जिनका शरीद ज्यादा दुबला पतला है वे लोग अपने शरीर को फिट करने के लिए भुजंगासन करें। यह आसन वजन बढ़ाने में मददगार है। भुजंगासन सूर्यनमस्कार का आठवां स्टेप होता है और इसे नागासन भी कहते हैं। अच्छी सेहत के लिए रोज सुबह इसे तीन बार करें।
विज्ञापन

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें ये योगासन

3 of 7
- फोटो : getty
2- वज्रासन: सेहतमंद बनाने में मददगार दूसरा आसन है वज्रासन। सभी आसनों के बारे में कहा जाता है कि खाली पेट करना चाहिए लेकिन वज्रासन एक मात्र ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद ही करना चाहिए। यह आसन खाना को आसानी से और जल्दी पचाने में मददगार है।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें ये योगासन

4 of 7
- फोटो : stylecraze
3- पवनमुक्तासन: जैसे कि नाम से पता चलता है कि यह आसन पेट की गैस बाहर निकालने के लिए होता है। इससे आसन से पेट गैस की समस्या ठीक होती है और पाचनतंत्र सही काम करने लगता है। इस आसन से आंतें पौष्टिक रसों को अवशोषित करते लगती हैं और इससे वजन बढ़ता है।
विज्ञापन

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें यह योगासन

5 of 7
- फोटो : getty
4- मत्स्यासन: मत्स्य का अर्थ होता है मछली और इस आसन का नाम मत्स्यासन नाम इसलिए दिया गया है कि क्योंकि यह आसन पानी में किया जाता है। इस आसन में इंसान को पानी में मछली की तरह तैरते हुए करना चाहिए। जिसे तैरना न आता हो वह जमीन पर भी यह आसन कर सकता है। यह वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है। किसी तरही की बीमारी से पीड़ित लोग ये आसन न करें।
विज्ञापन

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें ये योगासन

6 of 7
- फोटो : getty
5- सर्वांगासन: सर्वांगासन को सभी आसनों का बाप भी कहा जाता है। इस आसर से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। इस आसन से कंधे और भुजाएं और रीड़ की हड्डी मजबूत होती है। दिमाग में रक्त संचार अच्छा होता है। यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो करें यह योगासन

7 of 7
- फोटो : getty
6- सवासन: यह आसन वजन बढ़ाने के लिए न सिर्फ सबसे आसान आसन है बल्कि सबसे जरूरी आसन भी है। इस आसन से शरीर को पुनः ऊर्जा मिलती है और तनाव व चिंता का शमन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें