आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को तरह- तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कई सारे रोगों का निवारण जबकि सिर्फ गहरी सांस लेने भर से हो सकता है। तनाव ,हृदयरोग और पाचनतंत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन गहरी श्वास का अभ्यास करें। गहरी श्वास का अभ्यास करने के लिए आजकल लोगों के पास समय नहीं होता है। लेकिन अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर यदि गहरी श्वास का अभ्यास करें तो नींद भी अच्छी आती है लेकिन गहरी श्वास लेने के साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि सही तकनीक क्या है? गहरी श्वास के फायदों को प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप गहरी श्वास लेने की विधि को अच्छे से जानें। अगली स्लाइड्स से जानिए गहरी श्वास की विधि और उससे होने वाले लाभों के बारे में।