खाना खाते समय अन्जाने में हम ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं जिनका परिणाम हमें बाद में देखने को मिलता है। बावजूद इसके हम अपने खाने की आदत पर ध्यान नहीं देते और बेवजह दवाइयां लेते रहते हैं। इसलिए डॉक्टर के पास जाने से पहले अपने खाने का ढंग बदल लें क्योंकि कई बार ये आदतें ही बीमारी का कारण बनती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें खाना खाने का सही ढंग।
विज्ञापन
खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं भारी
2 of 6
खाना
- खाना खाते वक्त बातें ना करें। कई बार बातें करते हुए खाना आहार नली में फंस जाता है जिस वजह से खांसी होने लगती है। साथ ही आंख और नाक से पानी निकलने लग जाता है। कई बार तो खांसते-खांसते लोगों को उल्टी तक हो जाती है।
विज्ञापन
खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं भारी
3 of 6
खाना
- भोजन को अच्छे से चबा कर खाएं। बिना चबाया भोजन स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता। खाना अच्छे से चबा कर खाने पर लार में उपस्थित एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करते हैं। लेकिन बिना चबाया खाना पचने में समय लगाता है जिससे पेट संबंधी समस्या होती है।
खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं भारी
4 of 6
खाना
- कई लोग टीवी देखते हुए लेटकर खाना खाते हैं तो कुछ शादी ब्याह में खड़े होकर। लेकिन खाना हमेशा बैठकर ही खाना चाहिए। लेटकर या खड़े होकर खाना खाने से गैस, कब्ज, जोड़ो में दर्द की शिकायत रहती है। इतना ही नहीं कई शोध सामने आए हैं जिसमें बताया गया है कि खड़े होकर खाना खाने से पुरुषों में नपुंसकता का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं भारी
5 of 6
खाना
- ना तो खाना खाते समय और ना ही खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए। अगर आपकी भोजन के बीच में पानी पीने की आदत हैं तो इसे बदल दीजिए क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र कमजोर होता है।
खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं भारी
6 of 6
खाना
- खाने खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से भोजन को पचाने वाले रस अपना काम सही से नहीं कर पाते जिस वजह से जलन, अपच जैसी समस्या होने लगती है।