कोरोना के कहर के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में ज्यादातर ऑफिस में घर से काम करने की सलाह दी गई है। घर में रहकर भी लगातार कुर्सी पर बैठना पड़ रहा है। दूसरे पार्कों वगैरह के बंद होने की वजह से लोग खाली समय में टहल भी नहीं पा रहें हैं। ऐसे में इन एक्सरसाइज से घर बैठे सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। कुर्सी पर बैठकर कुछ देर रोजाना इन कसरत का अभ्यास शरीर की अकड़न और सुस्ती दूर करने में मदद करेगा। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो एक्सरसाइज।