Year Ender 2022: अच्छी-बुरी यादों के साथ वर्ष 2022 खत्म हो गया। अब नया साल 2023 नई आशाओं को लिए शुरू हो रहा है। लेकिन अगर इस बीते हुए साल पर एक नजर डालें तो आपको जीवन में सालभर में हुई उन घटनाओं की याद आएगी, जिन्होंने आपके जीवन पर कुछ प्रभाव डाला। कई लोगों का जीवन इन एक साल में बदला। किसी को नौकरी मिली, तो किसी की शादी हो गई, किसी ने अपने करीबी को खोया तो किसी ने अपने सपने को पा लिया। इस बात का आकलन तो आपको ही करना है कि बीता हुआ साल कैसा रहा। लेकिन वर्ष 2022 के पन्नों को पलटकर देखें तो कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो इतिहास बनकर रह जाएंगी। साल की शुरुआत में एक बहुत बड़ी घटना से सबको हैरान कर दिया। कोरोना के दौर से परेशान लोग कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन साल के पहले ही दिन एक दुर्घटना हो गई। हालांकि बाद में कुछ अच्छे मौके भी आएं। आइए जानते हैं वर्ष 2022 की सबसे बड़ी घटना, जो हमेशा याद रहेंगी।