फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Suicide Prevention Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

Thu, 10 Sep 2020 12:28 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
जब कोई बहुत ज्यादा बुरी मानसिक स्थिति से गुजरता है तो एकदम अवसाद में चला जाता है इसी अवसाद की वजह से लोग ज्यादातर युवा आत्यमत्या कर लेते हैं। जिससे उनके परिवार पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। हर साल 10 सितंबर को वर्ल्ज सुसाइड प्रिवेंशन डे (विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस) मनाया जाता है। इसे लोगों में मानसिक स्वास्थ के प्रति जागरुकता फैलाने और आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए मनाया जाता है। आत्महत्या के बढ़ते मामलो को रोकने के लिए इसे 2003 में शुरु किया गया था। इसकी शुरुआत आईएएसपी (इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ सुसाइड प्रिवेंशन) द्वारा की गई थी। आइए जानते हैं
 
विज्ञापन

2 of 4
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
इस दिवस को स्वास्थ्य संगठन और मानसिक स्वास्थ्य फेडरेशन द्वारा को-स्पॉन्सर किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। हर साल लगभग 8 लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं। जबकि इससे भी अधिक संख्या में लोग आत्महत्या की कोशिश करते हैं। यह स्थिति बहुत डराने वाली है। इससे पता चलता है कि आज के टाइम में लोगों में कितना ज्यादा मानसिक तनाव है। इस डेटा के मुताबिक दुनियाभर में 79 फीसदी आत्महत्या निम्न और मध्यवर्ग वाले देशों के लोग करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
युवा वर्ग के लोग आत्महत्या जैसे घातक कदम ज्यादा उठाते हैं। इसकी कई वजह होती है जैसे पढ़ाई का प्रेशर, करियर प्रॉब्लम्स और खराब होते रिश्तें भी इसकी एक मुख्य वजह हैं। समाज में महिलाओं द्वारा आत्महत्या का प्रयास ज्यादा किया जाता है, जिसमें दहेज जैसी कुप्रथा भी एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन

4 of 4
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
सुसाइड कमिट करने की दर पुरुषों की ज्यादा है। बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसको रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों में जागरुकता मानसिक स्वास्थ के प्रति जागरुकता फैलाकर आत्महत्या जैसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकता है। मानसिक अवसाद होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें