फोटोग्राफी वह जादूगरी है, जो अनमोल पलों को संजोती है, ताकि हम उन अनमोल पलों को हमेशा याद कर सकें और उन्हें देख कर आनंदित हो सकें। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन उन लोगों को समर्पित होता है, जिन्होंने कुछ खास पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। दुनियाभर के फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है। आज से 25-30 साल पहले की बात करें तो बहुत से लोगों के पास कैमरा तक नहीं था, जिससे वो अपनी तस्वीरें खींच कर उन्हें यादगार के तौर पर रख सकें, लेकिन आज लगभग सभी के पास मोबाइल रूपी कैमरा उपलब्ध है, जिससे लोग आराम से कहीं भी कभी भी तस्वीरें खींच सकते हैं और उन्हें यादगार के तौर पर सहेज कर रख सकते हैं। आइए जानते हैं 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' के इतिहास और महत्व के बारे में...