फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Nature Conservation Day 2020: प्रकृति के संरक्षण के लिए आप और हम क्या कर सकते हैं? 

Tue, 28 Jul 2020 11:11 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में विभिन्न प्रजाति के जीव जंतु, प्राकृतिक स्रोत और वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा कि इन सबके पीछे क्या वजहें हैं? बढ़ती जनसंख्या, बढ़ता प्रदूषण, नष्ट होता पर्यावरण, प्रकृति और पर्यावरण का दोहन... ऐसे तमाम कारण हैं, जिनकी वजह से धरती पर जीवन का खतरा उत्पन्न हो रहा है, प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों और जवाबदेहियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। अब आप सोचेंगे कि प्रकृति संरक्षण की दिशा में आप क्या कर सकते हैं। आइए, चर्चा करते हैं कुछ प्रयासों पर, जिन्हें अपनी आदतों में ढाल कर हम और आप प्रकृति संरक्षण की दिशा में काफी कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • जल संरक्षण करें। पानी का दुरुपयोग करना बंद करें। जहां भी पानी बर्बाद हो रहा हो, उसे रोकें। नहाने के लिए, सफाई के लिए, गाड़ियां धोने के लिए बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें। 
  • ऊर्जा संरक्षण के लिए बिजली की बचत करें। काम होते ही बिजली के उपकरण बंद कर दें। गर्मी के दिनों में रात में कमरा ठंडा हो जाने पर एसी बंद भी कर सकते हैं। बिजली के साथ आपका बिजली बिल भी बचेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
  • पेड़-पौधे हमारे लिए कितने जरूरी हैं, यह तो आप जानते ही हैं। इसलिए घरों और सार्वजनिक जगहों पर पेड़ जरूर लगाएं। उपहार स्वरूप पौधा देने की परंपरा शुरू कर सकते हैं। लोग ऐसी शुरुआत कर भी चुके हैं, जिसे बड़े पैमाने पर अपनाए जाने की जरूरत है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
  • बागवानी करें। खुद सब्जियां उगाएं। बाजार में मिल रही सब्जियां कीटनाशक और रसायनों का इस्तेमाल कर उगाई जाती हैं। ये रसायन पर्यावरण के लिए और ऐसी सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। 
  • ऐसी चीजों को खरीदें, जिसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सके और साथ ही वे प्रकृति में खुद से सड़-गल जाते हों। जैसे- पॉलीथिन की जगह कागज या जूट के बैग।
विज्ञापन

5 of 6
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : Social Media
  • गंदगी न फैलाएं, इधर-उधर कूड़ा फेंकने की बजाय कूड़ेदान में फेंकें। संभव हो तो खुद ही जैविक कचरों की कम्पोस्टिंग करे। गंदगी नहीं होने से बीमारियां नहीं फैलेगी और कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल खेतों में या बागवानी में किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • धूम्रपान न करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है और पर्यावरण के लिए भी। वायु प्रदूषण कम से कम हो, इसके लिए वाहनों का कम इस्तेमाल करें। कम दूरियों के लिए साईकिल का प्रयोग करें। इसे अपनी आदत बना लें। 
सबसे जरूरी बात ये कि लोगों को प्रकृति, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताएं। इस खबर में बताए गए तमाम प्रयासों और आदतों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें